मसूरी : मसूरी के एक निजी स्कूल में दिनदहाड़े एक लेपर्ड के घूमने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान लेपर्ड घने जंगलों में चला गया व वन विभाग की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े एक लेपर्ड स्कूल के कंपाउंड में घुस गया जिससे स्कूल में दहशत फैल गई और इसकी सूचना मसूरी वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
बताते चलें इन दिनों आबादी क्षेत्र में जंगली जानवर आने से हड़कंप मचा हुआ है। विगत दिनों झड़ीपानी कोलू खेत मार्ग पर विशालकाय भालू देखे जाने से लोगों के मन मे दहशत फैल गई थी, वहीं आज मसूरी के एक स्कूल में लेपर्ड आने से दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि वन विभाग की टीम इस क्षेत्र में लगातार गस्त कर रही है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…