नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा के अमृत विहार नथुवाला और कमल विहार वेस्ट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में उपस्थित जनता से मतदान की अपील की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक-एक कर देश के सभी मुद्दे हल हो गए। कश्मीर से 370 हट गई, तीन तलाक जैसा काला कानून खत्म हुआ। आयोध्या में रामलला विराजमान हो गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा एक ही उदाहरण देखिए कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था। हमारे बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को किया और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कर कहा कि जब भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकलें तो युद्ध थम जाए और भारत के बच्चे सुरक्षित निकल आएं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। उन्होंने कहा दिल्लीवासियों के उत्साह तथा विश्वास से साफ है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानसेवक चुनकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने का मन बना लिया है।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…