देहरादून : पटेल नगर स्थित जिला उद्योग केन्द्र परिसर में नवनिर्मित हिमाद्रि इम्पोरियम का उद्घाटन एवं उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार का वितरण औद्योगिक विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी ग्रामोद्योग, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया।
परिषद द्वारा राज्य के उत्कृष्टत शील्प उत्पादों का हिमाद्रि ब्राण्ड के अन्तर्गत इस हेतु स्थापित विभिन्न इम्पोरियमों के माध्यम से विपणन किया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून में पटेल नगर स्थित जिला उद्योग केन्द्र के परिसर में हिमाद्रि इम्पोरियम स्थापित किया गया है। इस इम्पोरियम के माध्यम से राज्य के विशिष्ट शिल्प उत्पाद जैसे ऐंपण, ताम्र षिल्प, रिंगाल, काश्ठ शिल्प, बैम्बू, नमदा, कालीन, मूंज, पाॅटरी एवं वूलन उत्पाद विपणन हेतु उपलब्ध हैं। टैक्सटाइल उत्पादों में राज्य की स्थानीय कला ऐंपण का कार्य किया जा रहा है। ताम्र शिल्प से परम्परागत उत्पादों के साथ-साथ बाजार मांग के अनुरूप नवीन डिजाइनों के उत्पाद विकसित किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा निर्देश दिये गये कि राज्य में स्थापित प्रतिष्ठित होटलों में शिल्प उत्पादों का प्रदर्शन एवं कैटालाॅग रखे जाने की व्यवस्था की जाय, ताकि राज्य में आने वाले पर्यटक यहां के शिल्प उत्पादों से परिचित हो सकें तथा षिल्प उत्पादों का विपणन अधिक से अधिक हो सके। कैबिनेट मंत्री जोशी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि शिल्प क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले शिल्पियों को समुचित सम्मान दिये जाने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार के अन्तर्गत प्रतिवर्श 11 शिल्पियों को पुरस्कृत किये जाने की व्यवस्था की जाए।
उद्योग मंत्री ने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश की नीतियां यह दर्शाती हैं कि केन्द्र मे मोदी जी और प्रदेश में पुष्कर धामी की सरकार संतुलित एवं समन्वित विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन तथा नागरिको के जीवन स्तर में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्व है।
सचिव, एम.एस.एम.ई. द्वारा कहा गया कि विभिन्न पर्यटक स्थलों पर षिल्प उत्पादों के विपणन हेतु हिमाद्रि इम्पोरियम स्थापित किये जायेंगे तथा मार्केटिंग लिंकेज हेतु हिमाद्रि ब्राण्ड का प्रचार-प्रसार और अधिक किया जायेगा, साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से चयनित किये गये स्थानीय शिल्प उत्पादों को हिमाद्रि इम्पोरियम के माध्यम से भी विपणन की व्यवस्था की जायेगी।
इस अवसर पर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली, राधिका झा, सचिव, एम.एस.एम.ई., उत्तराखंड शासन, रोहित मीणा, महानिदेशक/आयुक्त उद्योग, उत्तराखंड, सुधीर चन्द्र नौटियाल, निदेशक उद्योग, उत्तराखंड, नलिन राॅय, सहायक निदेषक(हस्तशिल्प), भारत सरकार एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी तथा उद्यमी व शिल्पी उपस्थित रहे।
नासा के स्विफ्ट टेलीस्कोप की कक्षा तेजी से नीचे गिर रही थी, जिसे बचाने के…
उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक संरचनाओं के खिलाफ धामी सरकार का अभियान लगातार…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निर्माण और खरीद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर निगरानी बढ़ाने…
देहरादून में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप…
अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने देहरादून में ईपीएफओ की स्कीम्स के…
धामी के CM के रूप में 5 साल पूरे, आईडीपीएल, ऋषिकेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम,…