मसूरी : नगर पालिका सभागार में दूसरे दिन भी एसडीएम डा. दीपक सैनी ने मतदाता सूचियो में लगी आपत्ति का निस्तारण किया। जिसमें वार्ड नंबर छह की सुनवाई की जा रही है।
एसडीएम डा. सैनी ने बताया कि वार्ड नंबर छह में 385 मतदाताओं पर आपत्ति लगायी गई थी जिसमें चालीस से अधिक का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत की सूची में भी है उन्हें दस दिन का समय दिया गया है कि वे पंचायत से नाम कटवा दें या अगर वहां रखना चाहते हैं तो यहां से नाम कटवा दें। उन्होने कहा कि जिन नामों पर आपत्ति दर्ज की गई उनसे पूरे दस्तावेज लिए गये व सही पाये जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में रखने की कार्रवाई की जायेगी, जिनके पास पर्याप्त जरूरी दस्तावेज नहीं है उनका नाम हटाया जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि जो नये मतदाताओं के फार्म भरे गये हैं उनका घर घर जाकर सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसमें दो से तीन दिन लगेंगे।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जब किसी के खिलाफ प्रमाण नहीं है व दस्तावेज नहीं लगाये गये उसे खारिज कर देना चाहिएं वहीं दो स्थानों पर मत हैं तो एक ही जगह से मत रखे व एक जगह कटवा दें। उन्होंने कहा कि जिस तरह बल्क में आपत्ति लगायी गई उनका निस्तारण किया जा रहा है, वहीं मतदाता इससे नाराज है व इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है आपस में द्वेष की भावना बढ रही है व मसूरी का माहौल खराब हो रहा है। मसूरी में आपसी मतभेद व क्षेत्र विशेष में बांटने का काम न किया जाय। मतदाता जिसने मत बनाया उसे परेशान किया जा रहा है अगर इसके बाद भी निस्तारण सही नहीं हो पाता तो मतदान के अधिकार छीनने पर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायेगा।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…