मसूरी : नगर पालिका में मतदाता सूची में चढे नामों पर की गई आपत्ति के बाद दो पक्षों ने आपसी विरोध के चलते एक दूसरे पर कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच करने का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं पर की गई आपत्ति कर्ता यश गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दी है कि नगर पालिका में सुनवाई के दौरान बीस से पच्चीस लोगों ने उनके साथ अभद्रता की व जान से मारने की धमकी दी जिस पर वह सुनवाई के बाद जान बचाकर अपने घर गये। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं पूर्व पालिका सभासद मनीषा खरोला के पति परमवीर खरोला ने भी कोतवाली में तहरीर दी है कि नगर पालिका में मतदाताओं पर की गई आपत्ति के दौरान नरेश मल्ल व अज्ञात ने उन्हें मारने की कोशिश की जिस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें किसी तरह बचाया लेकिन वे जान से मारने की धमकी दे रहे थेे व कह रहे थे कि उनके घर व दुकान में आग लगा देंगे। जिसकी कोतवाली में तहरीर दी गई है।
वहीं दूसरे पक्ष ने भी क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करायी है। नरेश मल्ल ने कोतवाली में तहरीर दी कि परमवीर खरोला पुत्र राय सिंह खरोला निवासी सेपलिंग स्टेट वार्ड नंबर तीन में उनकी पत्नी के चुनाव में सहयोग किया था जिस पर घर जैसे संबंध हो गये थे व जिस पर परमवीर खरोला व उन्होंने माल रोड में शोभा सिंह ईसर सिह की दुकान को लीज पर लिया व पैसा लगाया वहीं टैक्सी स्कूटी का व्यवसाय भी साझेदारी के साथ किया व मसराना में साझी भूमि भी क्रय की। लेकिन अब वह स्वयं वार्ड नंबर तीन से चुनाव लड़ना चाहता है तो वह बौखला गया है व जान से मारने की धमकी दी है जिसकी तहरीर कोतवाली में दी गई है।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…