नई दिल्ली : काबीना मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली के यमुना विहार स्थित उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के लोकसभा चुनाव कार्यालय में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों के संबंध में विधानसभा प्रभारी और विधानसभा संयोजकों के साथ बैठक की गई।
बैठक में आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा रणनीतियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा चुनाव प्रचार लगभग अंतिम चरण में हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया और अधिक से अधिक मतों से मनोज तिवारी को विजय दिलाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, दर्जाधारी कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष पूनम चौहान, राजेश शुक्ला, रवि रौतेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…