रुद्रप्रयाग : मंगलवार (21 सितम्बर) को त्रिजुगीनारायण से सोनप्रयाग आते समय एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची व पुलिस चौकी सोनप्रयाग द्वारा SDRF को दुर्घटना की सूचना दी गयी।
उक्त घटना की जानकारी प्राप्त होते ही रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर अनिरुद्ध भंडारी के हमराह तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल पर पहुँची तथा रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया।
पिकअप वाहन (वाहन संख्या UK13CA 0960) में 10 स्थानीय लोग सवार थे, वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया जिससे सभी लोग घायल हो गए।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू करते हुए DDRF एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला, जिसमे 04 घायलों को अपने वाहन से तथा अन्य को एम्बुलेंस के माध्यम से सोनप्रयाग प्राथमिक उपचार केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ से 5 गम्भीर घायलों को अग्रिम उपचार हेतु अन्य अस्पताल ले जाया जा रहा है।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…