मसूरी : शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 34वीं पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी देश के विकास में किए गये योगदान को याद किया।
शहर कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए व शहर अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि देकर याद किया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास में अनेक कार्य किए, सूचना क्रांति, अक्षय उर्जा, सहित युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार, सहित अनेक कार्य किए। इस मौके पर छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता है वहीं उन्होंने पंचायती राज्य एक्ट व नगर निकाय एक्ट में 73वां व 74वां संशोधन कर पंचायतों व निकायों को मजबूत करने का कार्य किया साथ ही अयोध्या में लंबे समय के बंद राम मंदिर का ताला खुलवाकर लोगों की धार्मिक भावना का सम्मान किया। इस मौके पर उप जिला चिकित्सालय में राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर रोगियो को फल वितरित किए।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र कैंतुरा, भगवान सिंह धनाई, महिमानंद, सुरेंद्र रावत, सोनी खरोला, राजीव अग्रवाल, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…