रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के निर्देश पर वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चमोली पुलिस द्वारा लगातार तस्करों की धरपकड़/गिरफ्तारी की जा रही है।
गुरुवार को पुलिस द्वारा एसटीएफ कुमाऊं रेंज की टीम के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही कर हॉस्पिटल तिराहा देवाल के पास से दो वन्य जीव तस्कर बलवन्त सिंह बिष्ट पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम वाण थाना थराली उम्र 55 वर्ष व मेहरबान सिंह बिष्ट पुत्र चन्द्र सिंह निवासी कुलिंग थाना थराली उम्र- 66 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 284 ग्राम व 176 ग्राम भालू की पित्त बरामद की गयी।अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0 – 19/2024, वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम,1972 धारा 2/9/50/51 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उ0नि0 विनोद सिंह (थाना थराली), का0 ना0पु0 कृष्णा भंडारी ( थाना थराली), रि0कां0 प्रफ्फुल नौटियाल (थाना थराली) निरीक्षक पावन स्वरुप (एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं रेंज) उ0नि0 विपिन जोशी (एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं रेंज)
अ0उ0नि0 जगबीर शरण (एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं रेंज)
हे0कां0 मनमोहन सिंह (एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं रेंज)
कां0 वीरेन्द्र चौहान (एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं रेंज)
कां0 इसरार अहमद (एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं रेंज)
प्रदीप सिंह पूर्वी ( वन बीट अधिकारी पूर्वी पिंडर रेंज देवाल)
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…