नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा के दरोगा मार्केट में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर उपस्थित लोगों से उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से 25 मई को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार को वोटो की फ़ासी देने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान का अधिकार प्रयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करने की अपील की। मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली वासियों से आगामी 25 मई को अधिक संख्या में मतदान करने और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को नई दिल्ली समेत देशभर में अपार समर्थन मिल रहा है और देश की जनता प्रचंड बहुमत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…