मसूरी : संत निरंकारी मिशन मसूरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में शहर में सफाई अभियान चलाया जो कैमल बैक रोड से लाइब्रेरी गांधी चौक व वहां से शहीद भगत सिंह चौक कुलड़ी तक किया गया। जिसके तहत नाले खालों में फेंका गया कूडा एकत्र किया गया व पूरे शहर में झाडू लगा कर सफाई की गई।
गांधी चौक से संत निरकारी मिशन के करीब तीन सौ से अधिक सेवा दल के सदस्यों व मिशन के स्वयं सेवकों ने मसूरी जोन के प्रभारी हरभजन सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव ने हमेशा अपने विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है उसी का परिणाम है कि पर्यावरण प्रदूषित हुआ है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण के लिए जनता में जागृति लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी है। संत निरंकारी मिशन सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, हर वर्ष पूरे देश में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाता है व वृक्षारोपण करता है। इसी कड़ी में मिशन के स्वयं सेवकों ने पूरी मसूरी में स्वच्छता अभियान चलाया व बड़ी मात्रा में कूडा एकत्र किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल व अनुज गुप्ता ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मिशन के स्वयं सेवकों ने नाले खालों में जाकर कूडा एकत्र किया जो नगर पालिका के वेस्ट कलेक्ट सेंटर भेजा गया।
इस मौके पर मसूरी जोन प्रमुख हरभजन सिंह, सेवादल अधिकारी सुमित कंसल, हरपाल खत्री सहित संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवक व सेवादल के स्वयं सेवक मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…