देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कृषि तथा उद्यान कैलेंडर के अनुसार पेस्टीसाइड्स, बीजों तथा सेब की पेटियों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी और सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी होने पर संबंधित अधिकारियों को बक्शा नही जायेगा। मंत्री ने कहा इस वर्ष लगभग 5 लाख सेब के पौधों का वितरण किया गया, जिसका परिणाम हमें भविष्य में देखने को मिलेगा। प्रदेश में न केवल फसलों के उत्पादन बल्कि कृषि व औद्यानिकी संबंधी शोध पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। चौबटिया में इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा विभाग के रिसर्च सेंटर का जीर्णोधार भी किया जा रहा है। प्रदेश में नमामि गंगे के अंतर्गत 1950 हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती भी की जा रही है। साथ ही, मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश में क्लस्टर आधारित एप्रोच अपनाई जा रही है ताकि उत्पादन में वृद्धि हो। जायका के अंतर्गत टेक्निकल कोऑपरेशन प्रोजेक्ट तथा डिजिटल टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिए गए हैं जिनका लाभ जल्द ही प्रदेश के किसानों को प्राप्त होगा।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…