मंत्री सतपाल महाराज ने किया उत्तरा आर्ट गैलरी का निरीक्षण, कहा – वॉल पेंटिंग, कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की उचित साफ सफाई और धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

देहरादून : प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण कर उसकी उचित देखरेख न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की वहां पर साफ सफाई का प्रबंध करने के साथ-साथ धरोहरों का संरक्षण किया जाये।

संस्कृति, धर्मस्व, लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को घंटाघर के समीप स्थित हेमंती नंदन बहुगुणा काम्प्लेक्स में संस्कृति विभाग के माध्यम से स्थापित उत्तर समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर्ट गैलरी में लगाये गये वॉल पेंटिंग और कलाकारों द्वारा बनाए गए चित्रों की उचित साफ सफाई न होने और वहां रखे गये धरोहरों का संरक्षण न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की वहां पर साफ सफाई का प्रबंध करने के साथ-साथ धरोहरों उचित संरक्षण किया जाये।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि उत्तर आर्ट गैलरी का उद्देश्य उत्तराखंड के चित्रकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच देना है इसलिए इसका संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। प्रदेश के कलाकारों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने चित्रों और कला कृतियों को आर्ट गैलरी में प्रदर्शित करें।

मंत्री सतपाल महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपस्थित संस्कृति विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल और संस्कृति निदेशक बीना भट्ट को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा आर्ट गैलरी को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक उसमें कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। इसलिए तत्काल प्रभाव से आर्ट गैलरी का समुचित संरक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

16 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

17 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago