पिथौरागढ़ : सुबे के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बुधवार को पिथौरागढ़ के डीडीहाट पहुँचे, जहां उन्होंने विकासखंड कार्यालय और सैनिक कल्याण कार्यालय व आवासीय भवन निर्माण हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया।
ग्राम्य विकास मंत्री पहले विकासखंड कार्यालय पहुँचे और वहाँ पर कई अनुभागों का दौरा किया। उन्होंने कार्मिको की समस्याये भी सुनी और उनके निस्तारण का आश्वाशन दिया। ग्राम्य विकास मंत्री ने समूह की महिलाओं से लखपति दीदी योजना और महिलाओं के लिए अन्य कई योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मोटे अनाज के बीज वितरण की जानकारी भी ली।
कैबिनेट मंत्री मंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग के लिए चयनित भूमि का मौका मुआयना कर अधिकारियों को शीघ्र पत्रावली भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वीकृति के बाद भवन निर्माण के कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाये। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि डीडीहाट में खुलने वाले जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए 05 नाली जमीन भी चिन्हित की गई है। उन्होंने विभागीय मंत्री से कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक डीडीहाट तहसील भवन में अस्थाई रूप से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की बात कही।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…