मंत्री गणेश जोशी ने डीडीहाट की प्रसिद्ध मिठाई खेंचुवा का लिया स्वाद, स्थानीय लोगों ओर व्यापारियों से सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक।

डीडीहाट : प्रदेश के कृषि कृषक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ प्रवास के दौरान डीडीहाट स्थित नेगी मिष्ठान भंडार में पहुंचकर डीडीहाट की प्रसिद्ध मिठाई खेंचुवा का स्वाद लिया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने नेगी मिष्ठान भंडार के ऑनर और स्थानीय व्यापारियों का हाल जाना और लोगों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

गौरतलब है, कि खेंचुवा एक प्रकार की मिठाई है, जो सिर्फ डीडीहाट में बनती है। 80 के दशक में देवीधुरा से आए नेगी परिवार ने डीडीहाट में खेंचुवा बनाना प्रारंभ किया था। इस दौर दौरान दूध की कमी के चलते खेंचुवा सीमित मात्रा में बनता था। धीरे-धीरे अपनी विशेषता के चलते इसकी मांग बढ़ने लगी। मांग के साथ ही खेंचुवा अधिक बनने लगा। दूध को काफी देर तक उबालकर, उसमें चीनी मिलाकर खेंचुवा तैयार किया जाता है। पिछले 20 वर्षों के बीच डीडीहाट के खेंचुवे ने अपने स्‍वाद की वजह से अच्‍छी पहचान बनाई है। डीडीहाट के खेंचुवे की मांग डीडीहाट, पिथौरागढ़ ही नहीं, बल्कि कुमाऊं, गढ़वाल से लेकर मैदानी जिलों तक पहुंच चुकी है। शादी, ब्‍याह से लेकर सभी आयोजनों में खेंचुवा सबसे पसंदीदा मिठाई माना जाता है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

18 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

19 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago