मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल तथा मोटर मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

डीडीहाट : सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी सड़क मार्ग में एनपीसीसी द्वारा निर्माणाधीन पुल तथा मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ मौका मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंत्री ने पुल के निर्माण कार्य पर हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त की। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए एक माह के भीतर पुल के निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुल के निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा निश्चित रूप से पुल के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आसपास के आबादी क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत डीडीहाट से पंपस्यारी के मोटर मार्ग का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर सीमांत क्षेत्रों के विकास हेतु संकल्पबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पीएमजीएसवाई अधिसाशी अभियंता शशांक सिंह, सहायक अभियंता गुरुप्रीत सिंह,एनपीपीसी कनिष्ठ अभियंता अनिल चुफाल, बीजेपी नेता लोकेश भड़, मण्डल अध्यक्ष भरत कन्याल, कमला चुफाल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

19 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

20 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago