रिपोर्ट- सुनील सजवाण
टिहरी गढ़वाल /थत्यूड/धनोल्टी : अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर थत्यूड मे खण्ड विकास कार्यालय प्रांगण मे मिलकर सभी ने योग किया।
इस अवसर पर योग शिक्षक विरेन्द्र रावत ने विभिन्न योग करवा कर योग की महता को समझाया।
खण्ड विकास कार्यालय मे प्रातः 7 बजे से विभिन्न राजनैतिक सामाजिक दलो के साथ साथ खण्ड विकास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पृथ्वी रावत ने कहा की योग हमारे देश की पौराणिक विरासत है जिसे आज सम्पूर्ण विश्व मान रहा है और अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप मे बना रहा है पृथ्वी रावत ने कहा की इस कार्यक्रम मे भाजपा की और से योग की प्रभारी ओ बी सी मोर्चा की महामन्त्री सुनिता सजवाण है जिनके सहयोग से इस वर्ष भाजपा थत्यूड मे योग दिवस के इस कार्यक्रम को मना रही है।
इस अवसर पर युवक मंगल दल महिला मंगल दल के सदस्यो के साथ योग शिक्षक विरेन्द्र रावत व्यापार मण्डल अध्यक्ष अकवीर पंवार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार , ग्राम विकास अधिकारी एम एल पठोई , ग्राम प्रधान खेडा कमलेन्द्र रावत, आशा कार्यकत्री चन्द्रकला सजवाण , दीपक सकलानी, अंजली रावत, सीमा , पवन कुमार , आदी लोग मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…