विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोटद्वार विधानसभा में आयोजित योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग।

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस वर्ष अपने कोटद्वार विधानसभा वासियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मालवीय उद्यान कोटद्वार में भारत स्वाभिमान न्यास कोटद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व सभी प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी को संबोधित करते हुए बताया की योग का मानव जीवन में बहुत महत्व है। क्योंकि इसका संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से संबंधित है। प्राचीन काल से ही ऋषि मुनियों द्वारा योग किया जाता रहा है।

ऋतु खण्डूडी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वर्ष 2014 में योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव को भी बधाई दी की उनकी इच्छा शक्ति से आज पूरे विश्व में योग का फिर से प्रचार-प्रसार हुआ है। उन्होंने कोटद्वार एवं प्रदेश में संचालित सभी योग शिक्षा केंद्र को बधाई देते हुए कहा की आपके माध्यम से लोगों को एक नई ऊर्जा मिलती है।

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने कैम्प कार्यालय पीडब्ल्यूडी में महिला मोर्चा भाजपा कोटद्वार द्वारा आयोजित योग शिविर में भी पहुंचकर योगाभ्यास किया ।

 

इस अवसर पर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राजेंद्र अंथवाल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य भगवती प्रसाद जुयाल, जिला प्रभारी दिनेश चंद्र, योग शिक्षक ममता भंडारी, नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज भाटिया, सुनीता कोटनाला, हरी सिंह पुंडीर, सिमरन बिष्ट, नीरू बाला खंतवाल, रामेश्वरी देवी, नीना बेंजवाल, विजय लखेड़ा आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

19 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

20 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago