देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने सालावाला स्थित कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और मसूरी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा, राज्य योजना, जिला योजना एवं वार्षिक अनुरक्षण से होने वाले कार्यों की प्रगति जानी।
मंत्री ने डोभालवाला में सैनिक कल्याण के निकट की सड़क एवं गुरु राम राय वाली सड़क, धोरण वार्ड में ट्रिपलगर, धोरण मुख्य गांव, पर्ल्स पैराडाइस के साथ-साथ जाखन, सालावाला, आर्यनगर, दून विहार, विजय कालोनी, बिलासपुर कांडली, जैंतनवाला एवं सरोना व चन्द्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र की 5-5 किमी सड़कों के आगणन बनकार शासन को तत्काल शासन भेजने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, ओपी कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र राणा, गिरीश उनियाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद चुन्नीलाल, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद सत्येंद्र नाथ, पार्षद कमल थापा, मोहन बहुगुणा, अनुज कौशल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह, सहित लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, सहायक अभियंता कपिल कुमार, सहायक अभियंता पीबी सिंह सहित सभी कनिष्ठ अभियंता उपस्थित रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…