देवेंद्र बेलवाल
टिहरी/धनोल्टी : जल जीवन मिशन योजना को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय से सटे गांव केमसरी व भिलोड पहुंचकर पेयजल कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।
ग्राम केमसरी में 16 जबकि भिलोड में 14 घरों को हर घर नल व हर घर जल संयोजन से जोड़ा गया है। ग्रामवासियो ने गांवो में बने पुराने वाटर टैंको को बदले जाने की आवश्यकता बताई। जिसपर जिलाधिकारी अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत दूसरे चरण में दोनों गांव में नए आरसीसी वाटर टैंको के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करें। इसके साथ ही केमसरी में 1500 मीटर पुरानी पाइप लाइन में से शतिग्रस्त 500 मीटर पाइपलाइन को प्रस्ताव में शामिल करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने दोनों गांव के पेयजल स्रोतों पर बने टैंको में रफनिंग फिल्टर लगाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि ग्राम वासियों को साफ-सुथरा पानी उपलब्ध हो सके। दोनों गांव के निरीक्षण के दौरान कुछ-कुछ घरों में पीतल की जगह प्लास्टिक की टोटियां पाई गई जिस पर ग्राम वासियों का कहना था कि पीतल की टोकनी खराब हो जाने के कारण प्लास्टिक की टोटियां लगाई गई है।
मौके पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश नौटियाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंबा एन०एस० खोलिया के अलावा जल संस्थान के सहायक अभियंता व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…