देहरादून : ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।
ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्रामीण विकास मंत्री ने पीएमजीएसवाई (PMGSY-।,।। ) की शेष 134 सड़के जिसमे 85 सड़के 49 पुलों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़को के कार्यों को शीघ्र किया जाए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आपदा में क्षतिग्रस्त हुई सड़को की मरम्मत के लिए वर्ष 2022- 23 में 25 करोड़ रुपए मिले जिसमे सभी कार्य पूर्ण हो चुके और इस वित्तीय वर्ष में 46 करोड़ 65 लाख रुपए सड़कों की मरम्मत के लिए प्राप्त हुए है। मंत्री ने निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को वन स्वीकृति से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता आरपी सिंह अधीक्षण अभियंता राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…