देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 69 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला एपिसोड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 111वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज से पुनः प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुवात हो गई है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में वीर योद्धा सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस के बारे में बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आव्हान और पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की शुभकामनाएं दी देते हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…