देहरादून : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड़ स्थित वार्ड नंबर 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाइव प्रसारण को सुना।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें एपिसोड का करनपुर मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डी.एल.रोड़, वार्ड नंबर 13 स्थित बूथ नंबर 69 पर लाइव प्रसारण को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की जनता के साथ सीधा संवाद है। यह कार्यक्रम सामाजिक क्रांति का संवाहक होने के साथ साथ अच्छे काम करने वालों को भी प्रोत्साहित करता है।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का ऐसा कार्यक्रम पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किए। पीएम के संवाद में जीवन वास्तविकता दिखती है।
मन की बात कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री मधु भट्ट, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, मण्डल महामंत्री अवधेश तिवारी, उमा नरेश तिवारी, पवन वर्मा, देविका रानी, बॉबी कुमारी, मनोज कुमार, अजय पाल, सत्यपाल रोहिला, तारा चंद, महेश पाल, बरखा, पंडित भक्ति प्रसंन त्यागी, अनिता देवी, सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…