रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
बड़कोट : उत्तरकाशी जनपद के नगर पालिका बड़कोट में पेयजल संकट कम होने का नाम नही ले रहा है। पानी के लिए धरना देने वालो के समर्थन में काफी इजाफा हो रहा है। बीते कई महीनो से पानी की समस्या से परेशान बड़कोट नगर की जनता के दर्द को देखते हुए हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष स्वामी केशवगिरी महाराज जी ने बीते दिन शनिवार से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी कर दी है।
वही साथ में नगरवासियों ने तहसील परिसर में चार सूत्रीय मांगो के निस्तारण के लिए अनिश्चितकालीन धरना भी जारी रखा है। भूख हड़ताल को सभी वार्ड वासी भारी संख्या में समर्थन देने पहुँचे।
नगरवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल पम्पिंग योजना की स्वीकृति नही मिल जाती तब तक भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि यमुना नदी से पेयजल पम्पिंग योजना एक मात्र उपाय है। धरना स्थल पर स्वामी केशवगिरी महाराज ने सरकार से नगरीय पम्पिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने का आग्रह किया, उन्होंने कहा कि नगरवासी कई महीने से पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान है और जनता की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने भूख हड़ताल का प्रण किया है। सरकार जल्द से जल्द पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करे।
इस मौके पर सोबेन्द्र सिंह चौहान, विजय सिंह रावत , केदार सिंह बर्तवाल, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, सहकारी समिति अध्यक्ष अजय सिंह रावत,पूर्ण सिंह रावत,स्वामी नरेन्द्र ,योगी बाबा भोलेनाथ, नरोत्तम दत्त, ताजीराम, प्रवीन सिंह, नीरज रावत,जय सिंह, शिवान्स, एस एस रावत, अंकित, दिपेंद्र मिश्रवान, देवेंद्र रावत, राम प्रसाद बहुगुणा, शान्ति प्रसाद जगूड़ी,जगेंद्र सिंह,प्रदीप ,मदन जोशी,जयराम, सरत रावत,बलदेव सिंह,जगेंद्र सिंह,मनीषा ठाकुर,मीनाक्षी,झावर सिंह,बलबीर असवाल, यशवंत सिंह रावत,चन्द्रमणि जोशी, रमेश,अनिल,गिरिराज,साकम देई,बचन देई,रजमा देई सुंदरा देई,सुमित्रा देई, कमली देवी, आशीष पंवार,विनोद कुमार,लोकेंद्र रतूडी,जगदीश रतूडी,राकेश,अभिषेक, आलोक,चतरी देवी,स्वतंत्री देवी,खजान सिंह सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद थे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…