भाजपा सरकार में ही बहती है, विकास की गंगा – मंत्री गणेश जोशी।

चमोली/रानो : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के क्रम में बद्रीनाथ विधानसभा के पोखरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रानो में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में आयोजित सभा में प्रतिभाग कर विभिन्न महिला संगठन की महिलाओं और पूर्व सैनिकों को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीड बैक भी लिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं सरकार के कार्यों से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही कहा था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। कहा कि एक बेटी मजबूत होती है तो घर मजबूत होता है प्रदेश मजबूत होता है देश मजबूत होता है। आज बेटियो को बचाने की आवश्यकता है, उनको बढ़ाने को आवश्यकता है। उन्होंने कहा आज हमारी सरकार समूह में माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के साथ ही उनकी आजीविका बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। मंत्री ने कहा भाजपा सरकार की मंशा साफ है और विकास की गंगा बहती है तो सिर्फ भाजपा सरकार में ही सम्भव है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश भर में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक 1.50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति और पूर्व सैनिकों से आगामी 10 जुलाई को बद्रीनाथ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अपने तीन दिवसीय प्रवास से लौटने के बाद श्रीनगर में की प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बद्रीनाथ वासियों ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा में कमल खिलाना तय है।

इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा भंडारी, काजल भंडारी, ग्राम प्रधान चंद्र सिंह भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बामोद ग्राम पंचायत गुड्डी देवी , पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, रि. कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, पार्षद मंजीत रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, उर्मिला भंडारी सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

2 days ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

2 days ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

3 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

3 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

3 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

3 days ago