देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की ओर से वर्ष 2023 में आयोजित कराई गई कृषि एवं उद्यान विभाग की समूह-ग की 645 रिक्त पदों पर की गई भर्ती परिणामों में लगी रोक के संबंध में न्याय और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने भर्ती परिणामों में न्यायालय द्वारा लगी रोक के संबंध अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कहा इस प्रकरण में न्यायालय से अनुरोध करते हुए शासन के उच्च अधिकारियों को आयोग से बातचीत कर शीघ्र भर्ती परिणाम जारी करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी में विभागीय अधिकारियों को पैक हाउस निर्माण तथा किसानों की फल, सब्जी इत्यादि ट्रांसपोटेशन हेतु (एसी रेफ्रिजरेटर वाहन) के लिए शीघ्र एक्शन प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, अपर सचिव आनंद स्वरूप, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह, कृषि निदेशक केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…