उत्तरकाशी- सिंगोटी डुण्डा के पास एक वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक कि मौत।

उत्तरकाशी : एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 15 जुलाई 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सिंगोटी डुण्डा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू करने के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन आई 10 स्पोर्टज़ कार (UK07BQ 1365) उत्तरकाशी से धरासु मार्ग पर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में लगभग 100 मीटर नीचे उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसके बाद उक्त व्यक्ति के शव को एनडीआरएफ, सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक व्यक्ति का नाम:– ममलेश उम्र- 42 वर्ष पुत्र रामलाल,  निवासी:– नई बस्ती पार्क रोड देहरादून।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

19 hours ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

19 hours ago

उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…

2 days ago

उत्तराखंड में पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा, होटल कारोबारियों में उत्साह

देहरादून। गर्मियों के मौसम और चारधाम यात्रा के चलते उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी…

2 days ago

देहरादून की लीची को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध देहरादून लीची ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक नई पहचान बनाई…

2 days ago