मसूरी : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ क्वार्टर का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा उन्हें अस्पताल में कमियों की जानकारी दी गयी व शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने आश्वासन दिया गया कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी और सरकार लगातार प्रदेश में अस्पतालों की स्थिति सुधारने का कार्य कर रही है।
इस दौरान मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उप जिला चिकित्सालय मसूरी में शीघ्र ही मोर्चरी बनवाई जाएगी इसके लिए स्थान चिन्हित किया जा रहा है, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए सीएमओ को निर्देशित कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि डॉक्टर के लिए आवास बनाए जाएंगे जिसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…