देहरादून : सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज पर्यावरण को समर्पित लोकपर्व हरेला के अवसर पर देहरादून में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधों का रोपण कर मंत्री गणेश जोशी ने सभी संस्थाओं और आम जन को वृक्ष लगाने के उपरांत उसके संवर्धन के लिए आवाह्नन किया और पौधे के संवर्धन के लिए सभी को संकल्प भी दिलाया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट डाकरा में स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने रेशम विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में देहरादून पंडितवाड़ी स्थित रेशम केंद्र में भी विभिन्न किस्म के फलदार वृक्ष का रोपण कर किसानों को पौधों का वितरण भी किया।इसके अतरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने सहस्त्रधारा में हरेला के अवसर पर ग्राम विकास विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण भी किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, विष्णु प्रसाद गुप्ता, अजीत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख ममता देवी, इतवार सिंह रमोला, ग्राम प्रधान नसीमा, बीडीसी धीरज थापा, पूर्व ज़िलाध्यक्ष शमसेर सिंह पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, नारायण सिंह राणा, कृपाल जवाड़ी, अरविंद टोपवाल, शांति बिजलवान, मंजीत रावत, रेशम विभाग निदेशक प्रदीप कुमार, छावनी परिषद देहरादून के सीईओ हरेन्द्र सिंह, प्रभा शाह, मनोज छेत्री, सुनीता चौधरी, हरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…