कटोद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 से वार्ड नंबर 26 तक ए०डी०बी० द्वारा बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन का स्थलीय निरीक्षण किया ।
अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया खोह एवं सुखरो नदी के बीच को 22 डिस्ट्रिक्ट मीटरिंग एरिया (डी एम ए) में बांटा गया है। उन्होंने बताया उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा 373 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत लगभग 300 किलोमीटर की जल वितरण प्रणाली, 4 ट्यूबवेल, 4 ओवर हेड टैंक बनने है और 18 वर्ष तक रख रखाव करना है। इस योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। आज विधानसभा अध्यक्ष ने आधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने बताया कोटद्वार महाविद्यालय में ट्यूबवेल के साथ ही 800kl का ओवर हेड टैंक, घराट पर 2100kl का ओवर हेड टैंक, बलभद्रपुर में 800kl का ओवर हेड टैंक तथा जिला परिषद में 650kl का ओवर हेड टैंक का कार्य होना है जिसमें कई जगह कार्य शुरू हो चुका है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया की इस योजना से सभी क्षेत्रवासियों को आने वाले कई दशकों कोटद्वार में पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर जतिन सिंह सैनी, सहायक अभियंता लोकेश कुमार, टाटा कंसल्टेंसी से कंस्ट्रक्शन मैनेजर नरेंद्र सिंह, पार्षद कमल नेगी, कुलदीप अग्रवाल, नीना बैंजवाल, आशा बलूनी, कुसुम पटवाल, लगन वेदी, संजीव थपलियाल आदि लोग उपस्थित रहे ।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…