पौड़ी गढ़वाल : एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 17 जुलाई 2024 को देर रात्रि 11:10 बजे थाना सतपुली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि सतपुली कोटद्वार रोड में मल्ली नामक स्थान पर एक मोटरसाइकिल (UK12A7869) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से SI धर्मेंद्र सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुए बाइक सवार तक पहुँच बनाई। बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा बॉडी बैग व रोप स्ट्रैचर की सहायता से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- विनोद कुमार पुत्र रामचंद्र मंमगाई, उम्र 49, निवासी- विकास मोहल्ला सतपुली।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…