पेयजल समस्या – ग्रामीण एक बार फिर धरना प्रदर्शन कर विभाग को जगाने की कोशिशों में जुटे।

अनिल भंडारी

श्रीनगर : पेयजल समस्याओं को लेकर ग्राम सभा पैंडुला के ग्रामीणों ने दो बार धरना प्रदर्शन किया लेकिन बावजूद इसके विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी जिसके चलते तय समय सीमा पर भी समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीण एक बार फिर से धरना प्रदर्शन कर विभागों को जगाने की कोशिशों में जुटने का प्रयास कर रहे है।
जिसके चलते ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कीर्तिनगर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं जिसमे ग्राम सभा व उसके राजस्व ग्रामों को मलेथा अकरी बरज्युला पेयजल योजना से जोड़ने ,पूर्व में बने पेयजल टैंको की मरम्मत का कार्य,निजी भूमि पर बने पेयजल टैंक का उचित मुआवजा दिलाने,केंद्र की योजना के तहत हर घर नल योजना पर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने, व अमरोली विद्यालय में पानी का संयोजन करने की मांग को लेकर मिला ।वार्ता में प्रधान कुकशाल ने पूर्व ने दो बार के लिखित आश्वासन का हवाला देते हुए बताया गया की विभागीय अधिकारी हर बार झूठे आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा कर गहरी नींद में सो जाते है ।
जिस पर उपजिलाधिकारी सोनिया पंत का कहना है कि पूर्व की जानकारी उनको नही है अब मेरे द्वारा संबंधित विभागों से बिंदूवार जानकारी मांगी गई है इसी के चलते ग्रामीणों से पंद्रह दिन तक धरना प्रदर्शन स्थगित करने को कहा गया है जिस पर ग्रामीणों ने अपनी सहमति दी है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

17 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago