रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जनपद में स्थित फूलों की घाटी में इन दिनों फूल खिलने लगे हैं। जिससे घाटी इन दिनों विभिन्न प्रजाति के फूलों से गुलजार हो गई है। यहां इस वर्ष अभी तक 6309 देशी और विदेशी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया है। जिससे इन दिनों घाटी में पर्यटकों की चहल-पहल बनी हुई है।
बता दें यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहरों में शामिल की गई फूलों की घाटी में प्रतिवर्ष 300 से अधिक प्रजातियों के हिमालयी पुष्प खिलते हैं। यहां फूल जून के मध्य से अगस्त तक के मध्य तक खिलते हैं। ऐसे में इन दिनों फूलों की घाटी में विभिन्न प्रजाति के हिमालयी फूल खिल गये हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के डीएफओ वीवी मार्तोलिया ने बताया इस वर्ष 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली गई थी। जिसके बाद से वर्तमान तक घाटी में 6,247 भारतीय और 62 विदेशी पर्यटकों ने घाटी के दीदार किए है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पर्यटकों की आमद को देखते हुए बीते वर्षों से अधिक संख्या में पर्यटकों के घाटी में पहुंचने की उम्मीद है।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…