मसूरी : पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाला मुख्य मार्ग एमडीडीए पार्किंग के समीप मध्यरात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से हुए भू धंसाव के कारण टूट गया व खतरे की संभावना को देखते हुए नगर पािलका ने मार्ग बंद कर दिया है। अब वाहनों की आवाजाही घंटाघर से सिविल मार्ग व जैन धर्मशाला से नगर पालिका मार्ग से डाइवर्ट किया गया है।
पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाला मुख्य मार्ग का एक हिस्सा करीब एक माह पहले भूधंसाव के कारण टूट गया था व नगर पालिका ने इसका टेंडर भी कर दिया था लेकिन गत रात्रि को हुई भारी बारिश के कारण हुए भू धंसाव से रोड करीब तीस फीट हिस्सा पूरी तरह से टूट गयी व अब केवल रोड का कुछ हिस्सा बचा है व वह भी नीचे से खाली हो चुकी है जिस कारण नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने दुर्घटना की संभावना को देखते हुए मार्ग बंद कर दिया है। रोड टूटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने बताया कि पूर्व में रोड का छोटा हिस्सा टूट गया था जिसका टेंडर किया गया था लेकिन रात की बारिश से रोड पूरी टूट गयी व वहां से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए रोड पूरी तरह से बंद कर दी गई है व मौके पर पुलिस व पीआरडी को तैनात कर दिया गया है। वहीं मौके पर मौजुूद ठेकेदार को शीघ्र कार्यशुरू कर एक माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गये हैं। मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि रोड क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मंत्री गणेश जोशी को अवगत करा दिया गया है, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड का कार्य शीघ्र पूरा कर यातायात को सुचारू किया जाय। मोहन पेटवाल ने यह भी कहा कि यह रोड काफी समय पहले टूट गई थी अगर समय रहते ठीक कर दी जाती तो बड़ा नुकसान नहीं होता। उन्होंने नगर पालिका से अपेक्षा की है कि अन्य स्थानों पर जहां बरसात से थोड़ा नुकसान हो रहा है उसका ट्रीटमेंट करे ताकि बड़े नुकसान से बचा जा सके। इस मौके पर नगर पालिका करी अधीक्षक विनय प्रताप सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई आदि भी मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…