देहरादून : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माँ के साथ एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करने की अपील भी की। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर भी सीएम धामी की अपील का रुझान देखने को मिला, बड़ी संख्या में युवाओं ने सीएम धामी की अपील का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स किए, जिसके बाद लगभग घंटो तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर #Join EkPedMaaKeNaam ट्रेंड करने लगा।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने समस्त देशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने की अपील की थी, जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे प्रदेश भर में अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ते हुए वृक्षारोपण करने की अपील की थी जिसके बाद से ही प्रदेश भर के लाखों युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं एवं प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं।
कश्मीर के बिलाल अहमद मीर और बिनिश गुलज़ार ने सोलर, बिजली और पेट्रोल से चलने…
श्यामपुर रेंज में जंगली हाथी का आतंक छाया हुआ है, यहां हाथी ने एक व्यक्ति…
रामनगर में एक बाइक सवार उफनते रिंगौड़ा नाले को पार करते समय बहने से बच…
रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के कारण गर्भवतियों के लिए प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड शिविर आयोजित नहीं…
सावन शुरू होते ही हरिद्वार में कांवड़ मेले का शुभारंभ, 18 सुपर जोन में 6000…
उत्तराखंड में सहायक अध्यापक पद भर्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. अभ्यर्थी संशोधित…