रिपोर्ट – विनय उनियाल
रुद्रप्रयाग : आज जनपद रुद्रप्रयाग के हरेक क्षेत्र में निरन्तर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के बीच पवित्र श्रावण माह के पहले सोमवार को जनपद में स्थित 11 वें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के दर पर प्रातःकाल से श्रद्धालुओं का हुजूम लगा हुआ है। बाबा के जयकारों के बीच श्रद्धालुगणों द्वारा आराध्य भोले शंकर को जल चढ़ाया जा रहा है। बाबा केदार के दर पर पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा केदारपुरी में प्रशासन व पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रति आभार प्रकट किया जा रहा है।
मानसूनी बारिश के चलते वर्तमान समय में श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी जरूर आयी है, परन्तु जो भी श्रद्धालु बाबा के दर पर पहुंच रहे हैं, उनके जोश में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आयी है। इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम यात्रा में कपाट खुलने की तिथि दिनांक 10 मई 2024 से आज तक 10,62,596 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस व जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग सुरक्षित व सुगम श्री केदारनाथ धाम यात्रा कराये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।
देहरादून शहर में 6 नवंबर को होने वाली बड़ी गतिविधियों को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक…
यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट्स को मिडटर्म चुनावों में बड़ी बढ़त…
Innova accident Gangotri National Highway गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक इनोवा वाहन…
उत्तराखंड में वन्यजीव, मवेशियों के साथ इंसानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं, पौड़ी में…
जिला घरेलू उत्पाद के साल 2021-22 के आंकड़े, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून की…
उत्तराखंड में यूकेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस से एक कदम आगे रखा है.…