देहरादून : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया।
प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि टीक, सफेद चंदन जंगलों में उगाते हैं। लेकिन यदि हमें किसानों की आय बढ़ानी है तो तो उनको डी नोटिफाई करके किसान भी इन्हें उगाकर अच्छी ख़ासी आय अर्जित कर सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कार्बन क्रेडिट पर चर्चा करते हुए यह पंचायतों में किस प्रकार होगा इस पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जब हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तभी हमें कार्बन क्रेडिट प्राप्त होगा। भेंट के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने महाराज का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर मंत्री महाराज ने उन्हें बद्रीनाथ का प्रसाद भी भेंट किया।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…