दिल्ली : प्रदेश के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीरप सिंह पुरी से भेंट की।
कैबिनेट मंत्री ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री के सम्मुख प्रदेश के कई समसमायिक विषयों को प्रमुखता से रखा। जिसमें प्रमुख रुप से मंत्री ने मसूरी स्थित भिलाडू खेल मैदान और कण्डोली खेल मैदान का निर्माण करने का अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि कई बार यह संज्ञापित हुआ है कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानान्तरित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोजगार जैसी अहम दिक्कतों का संकट हो जाऐगा। मंत्री ने अनुरोध किया कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून में ही रखा जाए। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि देहरादून ओएनजीसी में सुरक्षा कार्मिकों को उपनल के माध्यम से लिया जाता था किन्तु पिछले लम्बे समय से इसे उपनल से हटाकर अन्य निजी सुरक्षा एजेन्सियों को दे दिया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। काबीना मंत्री ने अनुरोध किया कि इसे पूर्व की भांति उपनल से ही भर्ती किया जाए।
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीरप सिंह पुरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि ओएनजीसी में उपनल से सुरक्षा कार्मिकों को रखने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे और केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि ओएनजीसी के देहरादून मुख्यालय में एचआर को पूर्व की भांति ही यथावत रखा जाऐगा।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…