नई दिल्ली : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल, युवा कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया युवा कार्यक्रम और (खेल विभाग), भारत सरकार द्वारा संचालित “खेलो इंडिया – राष्ट्रीय खेल विकास कार्यक्रम” स्कीम के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र, उत्तराखंड में मैदान विकास, सामुदायिक कोचिंग विकास तथा सामुदायिक खेलों को बढ़वा देने हेतु स्कीम के “खेल अवसंरचना का निर्माण और उन्नयन के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में नेचुरल फुटबॉल फील्ड तथा बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण का केंद्रीय खेल मंत्री से अनुरोध किया गया। कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि इन दोनों सुविधाओं के निर्माण हेतु मसूरी विधानसभा में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड में खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने जिसमे जनपद देहरादून में 03, टिहरी 02 ऊधम सिंह नगर 02 पिथौरागढ़ 03, पौड़ी 02 खेलो इंडिया सेंटर (KIC) खोलने की मांग की। जिसपर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…