देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में सैनिक कल्याण तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों को तेजी से करने तथा उच्च स्तरीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशन के क्रम में 15 अक्टूबर तक किसी भी हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के म्यूजियम में सभी शहीदों के चित्र लगाएं जाने के भी निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है। उन्होंने सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने तथा निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया।सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा सैन्य धाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। मंत्री ने कहा देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…