दर्दनाक हादसा, दो घायल एक की मौत।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : तहसील पुरोला के अंतर्गत निर्माणधीन मोटर मार्ग हुडोली पाणीगांव कांतड़ी रोड पर हुआ है। एसडीआरफ और पुरोला थाने से पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुच कर रेस्क्यू को अंजाम दे रही है।108 के माध्यम से दो घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाया जा रहा है। वही एक मौत हो गई।

हुडोली कंताड़ी मोटर मार्ग पर मलवा साफ करते समय सड़क का पुस्ता ढहने से एक जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिरने से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। तहसील के हुडोली कंताड़ी मोटर मार्ग पर नैलाड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास ज्योति कंस्ट्रक्शन कम्पनी की एक जेसीबी मलवा साफ करते समय मोटर मार्ग का पुस्ता धसने के कारण करीब 200मीटर गहरी खाई में गिर गई। जेसीबी में तीन लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलो को खाई से बाहर निकाल कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला पहुंचाया।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में पंजाब निवासी हेल्पर राहुल उम्र 16 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंजाब निवासी आपरेटर गुरूजन सिंह उम्र 23 वर्ष एवं जौनसार देहरादून निवासी सूरज 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पुरोला में भर्ती किया गया है। मृतक पंजाब निवासी राहूल एवं घायल गुरूजन शनिवार सुबह ही यहां पहुंचे थे।

सीएचसी के प्रभारी डॉ. पंकज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को देहरादून रेफर कर दिया गया है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

ईरान की मदद करने वाले देशों को ‘गंभीर परिणाम’ भुगतने की ट्रंप की खुली चेतावनी

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…

9 hours ago