मसूरी : भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल ने एक रेस्टोरेंट के सभागार में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया वहीं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई व विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये।
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से किया गया वहीं इसके बाद नृत्य आदि का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने जमकर नृत्य किया वहीं कार्यक्रम में विभिन्न खेल, नृत्य गायन, क्विज, बेस्ट मेंहदी, बेस्ट कंगन, व बेस्ट पायल आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। व विजेताओं को मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव गीता रावत, जिलाध्यक्ष महानगर अर्चना बागड़ी, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा कमली भटट, प्रदेश कोषाध्यक्ष वंदना बिष्ट, जिला महामंत्री सुषमा कुकरेती, व मसूरी प्रभारी प्रियंका गुसांई आदि ने पुरस्कार वितरित किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा गीता रावत ने कहा कि महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीज उत्सव मना रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं, लोक सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण, स्वयं सहायता समूह, व राज्य सरकार ने बालिकाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण दिया है। उन्होंने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएं दी व कहा कि माता पार्वती व शिव का आशीर्वाद सभी को मिले। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूरी ने पहले ही महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया है वहीं जो भी महिला मोर्चा की सदस्य चुनाव लडेगी उनका पूरा सहयोग किया जायेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने सभी को तीज की बधाई दी व कहा कि आज शिवरात्रि भी है उसकी भी सभी को बधाई। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में महिलाएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रही है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष वंदना बिष्ट ने कहा कि मसूरी में हरियाली तीज का बडा अच्छा कार्यक्रम किया है। उन्होंने कहा कि सावन में महिलाएं तीज का पर्व पतियों की दीर्घायु के लिए आयोजित करती हैं।
इस मौके पर महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि गीता कुमाई ने कहा कि महिला मोर्चा ने हरियाली तीज आयोजित किया। हरियाली तीज पर्व पर भगवान शिव ने पार्वती का विवाह का प्रस्ताव स्वीकार्य किया था तब से तीज का पर्व मनाया जाता है। महिलाओं का दिन है जिसमें महिला शक्ति का प्रदर्शन भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढने का मौका दिया है चाहे सरकारी सेवाओं में हो या स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार की बात हो। सरकार हर तरीके से महिलाओं को आगे बढाने का कार्य कर रही है जिसका लाभ महिलाएं ले रही हैं। उन्होंने इस मौके पर सभी को तीज की बधाई दी व कहा कि सभी महिलाएं उत्साह से आयोजित प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन कर रही है।
इस मौके पर महिला मोर्चा सचिव कमला थपलियाल, तनु उनियाल, गुडडी देवी, अनीता सक्सेना, कमल शर्मा, प्रमिला पंवार, जसोदा शर्मा, यमुना लेखवार, अनीता पुंडीर, सपना शर्मा, दर्शनी सेमवाल, अनीता धनाई, प्रभा बर्तवाल, राजेश्वरी नेगी सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकता व अन्य महिलाएं मौजूद रही।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…