कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड व क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से हुई कोटद्वार बेस अस्पताल में एनेस्थीसिया ( निश्चेतक ) डाक्टर की व्यवस्था ।
विस अध्यक्ष ने बताया की विगत एक माह से राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के वरिष्ठ एनेस्थीसिया डॉ० स्नेहदीप आर्य के सेवानिवृत होने के बाद अस्पताल में यह पद रिक्त था जिससे किसी भी प्रकार के मरीजों का ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे । विधानसभा अध्यक्ष ने बताया 5 एनेस्थीसिया डाक्टरों की अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है जो 51 दिन तक अलग अलग अवधि में अपनी सेवा देते रहेंगे । अध्यक्ष खण्डूडी ने कहा कि जल्दी ही स्थाई एनेस्थीसिया डाक्टर की व्यवस्था बेस अस्पताल कोटद्वार में की जाएगी ।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का भी सभी क्षेत्र वासियों की और से आभार व्यक्त किया ।
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से Android यूजर्स के लिए Google Play Store पर…
घटना 15 अगस्त को हुई, एसएसपी ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए गदरपुर…
श्री राधा शरणम सेवा समिति सावन में बनबसा शारदा तट पर कर रही मां शारदा…
देहरादून में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर…
ढिकुली गांव में स्थित गरल कंठेश्वर महादेव मंदिर एक कछुआ सालों से शीश नवाने पहुंचता…
पौड़ी गढ़वाल के पल्ला कमलिया गांव में बीमार पत्नी को पति मीलों पैदल चलकर हॉस्पिटल…