मसूरी : मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में गुरू नानक स्कूल के प्रांगण में बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मसूरी के पांच विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मसूरी पब्लिक स्कूल ने गुरू नानक स्कूल को हरा कर जीता।
प्रतियोगिता में गुरू नानक स्कूल, मसूरी पब्लिक स्कूल, मसूरी इंटर नेशनल स्कूल, हिलबर्ड स्कूल व मानवभारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सभी पांचो विद्यालय की बालिका खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया लेकिन फाइनल में गुरू नानक स्कूल व मसूरी पब्लिक स्कूल पहुंचा। दोनों टीमों की खिलाडियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया लेकिन प्रतियोगिता मसूरी पब्लिक स्कूल ने जीत ली। प्रतियोगिता के समापन पर गुरू नानक स्कूल के प्रधानाध्यापक कुलदीप त्यागी व प्रशासनिक अधिकारी सुनील बक्शी ने विजेता टीम व उप विजेता टीम को ट्राफी व पदक वितरित की। इस मौके पर उन्होने बच्चों को खेलों में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मिजान नेगी, शिवपाल सिंह, वरुण रावत, अंकित, मनीषा, मयंक, सौरभ सोनकर, शिखा रावत आदि उपस्थित थे।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…