मॉरीशस : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन मॉरीशस के अन्तर्गत संचालित भगवान शंकर आश्रम कतरबोर्न पालमा में आज शिवरात्रि श्रावण माह के उपलक्ष्य में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया।श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को प्रदोष वेला में आदि अमावस्या के दिन शिव के निमित्त आहूत विशेष अनुष्ठान में मॉरीशस स्थित भारतवंशी उमड़ पड़े।सनातन और वैदिक कड़ियों को पिरोते हुए भारत से पधारे आध्यात्मिक गुरुदेव श्री आर्यम के सानिध्य में समस्त अनुष्ठान संपन्न हुए।
मसूरी(भारत) स्थित आर्यम मुख्यालय से गुरुदेव के साथ पधारी ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि भारतीयों के आराध्य भगवान शिव के प्रति समूचे विश्व में आस्था और लगाव निरंतर बढ़ रहा है। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफ़ेसर पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अनुष्ठान में यहाँ स्वयं पधारे।देवों के देव महादेव के निमित्त समस्त सत्रों के अनुष्ठान के प्रमुख गुरुदेव आर्यम रहे।
आज के आयोजन में मॉरीशस के अलावा कईं अन्य देशों के शिष्यों ने भी भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में हर्षिता आर्यम, नवीन ओमा आर्यम, गिरिजादेवी कोजी, शांता कोजी,किरण नारायण, नितिन, सवीना, निखिल, उमेश महादू, कविराज , प्रकाश गंगा, विनय बसगित , नंद किशोर नारायण, एकलव्य नारायण, डियोना आदि का योगदान रहा।
टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स के साथ एडवेंचर, ट्रेकिंग, नेचर, कल्चर और विलेज टूरिज्म को…
उत्तराखंड के कृषि वनीकरण पर दून विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का अध्ययन, जलवायु परिवर्तन से छोटे…
यह गिरफ्तारी असम राइफल्स और एनआईए के एक ऑपरेशन के दौरान हुई. हाओकिप लगभग सात…
ट्रक दुर्घटना होने के बाद हॉस्टल और आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया, ड्राइवर…
एशियन गेम्स 2026 में आज भारतीय खिलाड़ी कबड्डी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स समेत कई खेलों में…
कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में पानी और टॉयलेट की सुविधा का निरीक्षण, फाउंडेशन के…