देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन सैन्य धाम में म्यूजियम, ऑडिटोरियम और जहां शहीदों के नाम अंकित किए जाने है, उनके निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए 15 अक्टूबर की डेडलाइन तक किसी भी हाल में निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को दिन रात कार्य कराने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, कार्यदायी संस्था पेयजल एमडी रणवीर सिंह चौहान, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा, संयुक्त सचिव सुनील सिंह, परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार, योगेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है. प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के आखिरी दिन गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों की भीड़…
विकासनगर में पुल न होने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर अमलावा नदी…
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दारुल उलूम देवबंद के परिसर के नीचे प्राचीन शिवलिंग…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में हर की पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र शिव…