देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने अठूरवाला पहुंचकर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान देहरादून अठुरवाला निवासी शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हे पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों को भी ढांढस बंधाया और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
बताते चले कि हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के निवासी थे और जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान जवान सत्ये सिंह बिष्ट शहीद हो गए। हवलदार सत्ये सिंह 17वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे।
इस दौरान डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, विधायक विनोद कंडारी, मुख्यमंत्री मीडिया कॉर्डिनेटर हरीश चंद्र कोठारी प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा स्थानीय निवासियो ने अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…