मसूरी : रविवार को क्षेत्र की महिलाओं द्वारा मलिंगार मे तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पेश की उसके बाद महिलाओ ने गढ़वाली गानों पर जमकर नित्य किया। वही इस मौके पर कार्यक्रम में गढ़वाली भोजन को विशेष महत्व दिया गया था जिसमें झगोरे की खीर, पेतूड, तिल की चटनी, दाल के पकोड़े सहित अन्य पहाड़ी व्यंजन महिलाओं को परोसे गए। इस अवसर पर स्थानीय महिला अनीता पुंडीर, लक्ष्मी उनियाल, सुनीता पुंडीर,प्रमिला नेगी, सीता पवार, पुष्पा पडियार ने बताया कि महिलाओं के द्वारा तीज का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया।
वहीं इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी। वही इस मौके पर पहाड़ी खाने को विशेष महत्व दिया गया था जिसमें झगोरा की झगोरे व तिल की चटनी मुख्य रूप से शामिल की गई थी।
गौरतलब है कि हरियाली तीज मुख्य रूप से स्त्रियों का त्योहार है। इस समय जब प्रकृति चारों तरफ हरियाली की चादर सी बिछा देती है तो प्रकृति की इस छटा को देखकर मन पुलकित होकर नाच उठता है। जगह-जगह झूले लगाए जाते है। स्त्रियों के समूह गीत गाकर झूला झूलते हैं। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज मना जाता है।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…