देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह से राजपुर जोन के अन्तर्गत बीमा विहार एवं कैनाल रोड में नलकूपों का निर्माण एवं तत्सम्बन्धी कार्य की जानकारी ली।
ईई ने बताया कि मसूरी विधानसभा के बीमा विहार एवं कैनाल रोड में नलकूपों का निर्माण रुपये 3 करोड़ 50 लाख की लागत से किया जाना है। उन्होंने कहा के शासन से संबंधित सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं और योजनाओं का शासनादेश भी हो गया है।
मंत्री कार्यालय ने बताया कि 08 अगस्त को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा। इस नलकूप निर्माण से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के साकेतक कालोनी, वासु एस्टेट, बाडीगार्ड, वारीघाट नई बस्ती, सुरभि इनक्लेव, बीमा विहार आदि क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…
हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त कौवे और गाय को भोजन कराने…
कथित हमलावर ओमान का नागरिक है. वहीं, कैप्टन मच्छर ने कहा कि वह दूसरों की…
नशे में धुत थे कार सवार दिल्ली के युवक, महिलाओं ने बदतमीजी का विरोध किया,…