देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा के भाजपा श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रूपरेखा के संबंध में बैठक की।
बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा 12 अगस्त को मसूरी विधानसभा की भव्य तिरंगा रैली, स्वतंत्रता सैनानियों के स्मारकों युद्ध स्मारकों में स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। तिरंगा रैली डाईवर्जन से दिलाराम चौक होते हुए गढ़ी कैंट में समापन किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश गणेश जोशी कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम लिए बेहद गंभीर है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार बूथ स्तर तक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार बूथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…